कानपुर। पिज्जा डिलीवरी ब्याय बनकर घर घुसकर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, बीती 10 नवंबर को थाना चकेरी के अहिरवां स्थित आकाश गंगा बिहार कालोनी में रहने वाले पीड़ित नरेंद्र गुप्ता के घर में पिज्जा डिलीवरी ब्याय बनकर घर में घुसकर उनकी बेटी को डरा धमकाकर नगदी व जेवर की लूट करी थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू करी और मुखबिर की सटीक सूचना पर एयरपोर्ट तिराहे के पास से पुलिस ने तीनों शातिरों राकेश कुमार सरोज, सुमित व विनोद सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नगदी व जेवरात समेत तकरीबन चालीस लाख का माल बरामद कर लिया है। तीनों ही आरोपी कानपुर शहर के रहने वाले हैं। डीसीपी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार का ईनाम दिया जाएगा।

 

 

 

बाईट :- तेज स्वरूप सिंह,डीसीपी पूर्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *