कानपुर
आज से महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। अगर बात करें कानपुर की तो छठ के पहले से नगर निगम के अधिकारियों एवं नेताओं ने घाटों पर सफाई को लेकर लगातार निरीक्षण किया और घाट पर साफ सफाई के दावे किए। लेकिन शहर के रानीघाट पर मीडिया ने साफ सफाई का जायजा लिया तो नगर निगम के दावों की पोल खुल गई। आपको बताते चलें कि, रानीघाट पर नगर निगम द्वारा साफ सफाई भी कराई गई और बांस बल्ली लगवाई गई है, लेकिन यहाँ पर एक नाला है जो सीधे गंगा जी मे गिर रहा है। अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इस पवित्र पर्व पर श्रद्धालु किस तरह से अपनी पूजा सम्पन्न करेंगे। वहीं क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि नाला लगभग पांच सालों से गिर रहा है जिससे गंगा तो प्रदूषित हो रही है और आसपास के लोगो का जीना भी मोहाल है। लोगो का कहना है कि उन्होंने कई बार नाले गिरने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। आपको बताते चलें कि नाला टैपिंग के नाम पर करोड़ो रूपए खर्च किये गए लेकिन इस तरह की तस्वीरे कुछ और ही बया कर रही है।
