दिनांक 17 नवम्बर 2023
कानपुर। आज उत्तर प्रदेश चन्द्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति द्वारा प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी मूर्धन्य पत्रकार शहीद लाला लाजपत राय के बलिदान पर पुष्पांजलि सभा प्रतिमा स्थल लाजपत नगर तिराहा में सर्वेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। शहीद लाला जी की आदमकद प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लाला जी को स्वाधीनता संग्राम का महान सेनानी, उच्च कोटि का नेता और एक सच्चा देशभक्त बताया। और युवकों से उनके दिखाये मार्ग पर चलने का आवाह्न किया। तभी देश की एकता और सौहार्द कायम रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडेय निन्नी लाला जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहाकि उन्होंने जीवन पर्यन्त देश को क्रूर अंग्रेजी सम्राज्यवाद से आजाद कराने के लिए मन वचन कर्म तीनों से देश व देश के बाहर जाकर जुझारू संघर्ष किया और साईमन कमीशन गो बैक का नारा बुलंद करते हुए अंग्रेजी हुकुमत की लाठियों का शिकार हो गये। जिससे सारा देश व्याकुल हो उठा था। जिसका बदला क्रांतिकारी दल के कमांडर इन चीफ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में भगतसिंह आदि ने 17 दिसम्बर 1928 ठीक एक माह बाद ले लिया था। मगर देश के लोग अपने महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं जबकि उनकी पूरी क्रांतिकारी गाथा को पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाई जाने चाहिए।
कार्यक्रम में राकेंद्र मोहन तिवारी, तिलक चंद्र, देव नारायण शुक्ला, अरविंद शर्मा, अजय अग्निहोत्री, ए. के. द्विवेदी, पार्षद अमनदीप सिंह लबी, कमरुद्दीन आदि थे। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र विष्णु दत्त दीक्षित को सम्मानित किया गया।
