यूपी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की छवि और कुछ जांबाज जवानों की मेहनत पर उस वक्त पानी फिर जाता है जब इस विभाग के कुछ लोग अपनी कार्यशैली के विपरीत चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही ताजा मामला कानपुर से सामने आया है। जहां एक महिला ने सिपाहियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने सिपाहियों के खिलाफ सीएम के पोर्टल में भी शिकायत की है।
घाटमपुर पुलिस अपने सिपाहियों के कारनामों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अभी सिपाही पर अश्लीलता करने के आरोपों की जांच चल ही रही है कि इसी थाने में तैनात सिपाहियों के कारनामे का एक और मामला सामने आया है।घाटमपुर थाना क्षेत्र के हथेरुआ गांव निवासी राजू चौहान की पत्नी सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। महिला ने शिकायत पत्र देकर बताया कि जाजपुर चौकी में तैनात सिपाही चंद्रपाल और राम विशाल बीते दिनों उनके घर पर आए और उनके पति राजू चौहान को पूछा, जिस पर महिला ने पति के बाहर होने की बात बताई तो सिपाहियों ने उससे बीस हजार रुपए की घूस मांगी।आरोप है कि सिपाहियों ने महिला को बीस हजार रुपए की घूस न देने पर उसके पति को मुकदमे में फंसाने के साथ जेल भेजने की धमकी दी। जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत करने के साथ घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की जानकारी मिली है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करवाई जायेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
