मौसम विभाग की ओर से इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सीएसए विवि में गुरुवार रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले रात को पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि अगले सप्ताह शहर में ठंड बढ़ सकती है।नवंबर महीने की रातों में सर्दियां बढ़ गई हैं। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर बीती रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह अधिकतम आद्रता 96 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह बुधवार तक आसमान साफ रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम में रात में ठंड बढ़ेगी। सुबह हल्का कोहरा होने की भी आशंका है।
2023-11-18
