—– सवा लाख का ईनामिया कुख्यात को मुठभेड़ किया ढेर

— कानपुर के चर्चित शूट आउट का मुख्य अभियुक्त था।

—- साढे तीन साल से फरार घोषित

कानपुर 18 नवम्बर , यू पी एस टी एफ ने आज सुबह झांसी जिले के माऊरानीपुर में एक मुठभेड़ के दौरान कानपुर के कुख्यात अपराधी को मार गिराया है।

जिसकी पहचान चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर पूर्व निवासी राशिद कुरैशी उर्फ राशिद कालिया के रुप में हुई है।

ये कानपुर में 20 जून 2020 को जाजमऊ के जे के कालोनी में चर्चित पिन्टू सेंगर हत्या कांड का मुख्य शूटर था। इस घटना को करीब साढे तीन साल हो रहे हैं। तब से ये फरार चल रहा है।

उस समय पिन्टू सेंगर को भाजपा नेता चंद्रेश सिंह के घर के पास ताबडतोड गोलियों से छलनी कर दिया गया था। जिसमें जाजमऊ के हिस्ट्रीशीटर साऊद अख्तर , उसका भाई महफूज अख्तर , के डी ए कालोनी के पप्पू स्मार्ट , कक्कू स्मार्ट , सलमान बेग , एहसान , फैसल एवं राशिद कालिया समेत 14 लोग नामजद हुए थे।

लेकिन ये राशिद कालिया तभी से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। ये मूल रूप से महोबा का रहने वाला था। घटना के बाद से उसने कानपुर छोड़ दिया था।

और झांसी में जा बसा था। यहां कानपुर की पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। वहां झांसी से भी इस पर 25 हजार का ईनाम पुलिस द्वारा लगाया गया था। इसको 10 जिलो की पुलिस तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार केवल कानपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से राशिद पर हत्या , लूट , डकैती और चोरी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।

ये काफी शातिर अपराधी था। इसकी एस टी एफ काफी समय से टोह ले रही थी। पर कालिया अपने पास मोबाइल फोन नही रखता था। और ना ही पुलिस के पास उसकी कोई फोटो ही थी। जिसके चलते काई बार सूचना होने के बाद भी वो हाथ से फिसल जाता रहा ।

लेकिन आज ये झांसी के माऊरानीपुर में एक व्यापारी की हत्या करने आया था। जहां मुखबिर की सटीक सूचना पर एस टी एफ टीम से सीधा आमना सामना हो गया। फिर पुलिस के ललकारने पर कुख्यात राशिद एनकाउंटर में मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *