पुलिस उपायुक्त पूर्वी नोडल अधिकारी SPEL (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग) प्रोग्राम द्वारा आज 56 विद्यार्थी जो अलग-अलग कॉलेज से संबंध रखते हैं के साथ इस प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। यह 20 दिन का प्रोग्राम होगा जिसमें यह सभी विद्यार्थी 10 पुलिस थानों में संबद्ध होंगे तथा दिन प्रतिदिन की पुलिस की कार्यशैली, जीवन शैली के बारे में सीखेंगे। MINISTRY OF YOUTH AFFAIRS का यह कार्यक्रम पुलिस और नागरिक के बीच में संबंधों को और विश्वसनीयता प्रदान करने की दिशा में एक कदम है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इन सभी विद्यार्थियों को प्रोग्राम के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।
2023-11-18
