कानपुर

डाग शो का आयोजन

कानपुर केनेल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान मे आज पहला ओपन डॉग शो ओईएफ स्टेडियम, कैंट, कानपुर में आयोजित किया गया। यह केनेल क्लब ऑफ इंडिया और माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्णयों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में आयोजित किया गया पहला शो था। जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, शिह त्ज़ु, चाउ चाउ, साइबेरियन हस्की, माल्टीज़, पूडल, बॉक्सर आदि विभिन्न नस्लें मौजूद थीं।
उत्तरप्रदेश विघान सभा अघ्यक्ष विधान सतीश महाना ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन मे ।केकेडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया।
सभी प्रदर्शकों की जांच पशुचिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश द्वारा की गई, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कुत्ते किसी भी बीमारी से मुक्त थे और उनमें कोई संक्रामक बीमारी नहीं थी। प्रदर्शकों का मूल्यांकन श्याम मेहता द्वारा किया गया, जो केनेल क्लब ऑफ इंडिया से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति के न्यायाधीश हैं।शो के समापन समारोह में सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी विधायक कैंट कानपुर ने भी शिरकत किया। जिन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेकर शो का सम्मान किया और केकेडब्ल्यूए और प्रदर्शकों के लिए सराहना के शब्द साझा किए।
शो स्टॉपर निशांत द्विवेदी-कानपुर का जर्मन शेफर्ड था, शो में दूसरा सर्वश्रेष्ठ श्री शैलेश सिंह गौर, लखनऊ का बॉक्सर था, शो में तीसरा सर्वश्रेष्ठ ऋषि शुक्ला, कानपुर का डोबर्मन, स्वर्णवीर सिंह यादव के ग्रेट डैन पप्पी शेपर्रस ब्रुनो (बादशाह) को रिजर्व बेस्ट ऑफ ब्रीड केयर ऑफ ब्रीडर मनीश चौहान आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *