कानपुर ब्रेकिंग
वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर एच 2 ब्लॉक ब्रांच के स्कूली बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़
कानपुर के किदवई नगर के एच 2 ब्लॉक में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के बाहर लगा अवैध कार स्टैंड बिना कमर्शियल नंबर के वैन से किया जा रहा है कमर्शियल काम आरटीओ को लगाया जा रहा लाखों का चूना और एलपीजी गैस किट लगी वैन से ढोया जा रहा है स्कूली बच्चों को स्कूल के बाहर कम से कम 100 से ज्यादा मारुति वैन का लगा रहता है तांता।
अवैध मारुति वैन वाले स्कूली छोटे छोटे बच्चों को ठूंस ठूंस का भरते है और बच्चों की जान से करते है खिलवाड़ अगर कोई हादसा होता है तो कौन होगा जिम्मेदार?।
पहले भी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला कर इन अवैध मारुति वैन वालों पर चलाया गया था अभियान लेकिन उस अभियान का कोई असर होते नहीं दिखा।
