कानपुर

 

शहर की प्रतिष्ठित और पॉश NRI हाउसिंग की रेजिडेंट एसोसिएशन पर लाखों रुपए गबन का आरोप

 

कोर्ट ने दिया पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

 

प्रशासन ने भी बैठाया रिसीवर

 

कानपुर की बड़ी, पॉश और प्रतिष्ठित हाउसिंग सोसाइटी माने जाने वाली NRI City इस समय विवादों के घेरे में है। वहां रहने वाले सैकड़ों निवासियों ने रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर लाखों रुपए गबन और फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

 

NRI city के निवासियों के अनुसार मेंटेनेंस का तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपया इस सोसाइटी में आता है। 2021 में एसोसिएशन के चुनाव हुआ था उसके बाद से ना तो कोई चुनाव हुआ और ना ही पैसों का हिसाब किताब दिया गया। आरोप है को पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव में खुद को विजयी घोषित कर दिया और लाखों रुपए का गबन कर लिया।

 

बाइट: रवि राणा, वादी के अधिवक्ता

 

इस मामले में जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो निवासियों ने कोर्ट का सहारा लिया जहां एमएम 3 की कोर्ट ने सभी के खिलाफ मुकदमा लिखने का आदेश दिया। इसके साथ ही एसडीएम द्वारा रिसीवर भी नियुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *