कानपुर

 

एंकर—स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी पहनकर बेराजगार युवकों को वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज को गिरफ्तार किया गया है….वायुसेना इंटेलीजेंस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में झकरकटी बस स्टैंड से गिरफ्तारी की गई….आरोपित राहुल राजपूत उन्नाव के अजगैन का रहने वाला है….पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं…रेल बाजार थाने में आरोपित राहुल राजपूत के खिलाफ सेना की वर्दी का दुरुपयोग, फर्जी लोकसेवक बनने, धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

वीओ—एडीसीपी लखन ने बताया कि वायु सेना में भर्ती के नाम पर अपने दोस्तो और सगे संबंधियों से राहुल राजपूत जो की खुद को वायुसेना का स्क्वाड्रन लीडर बताकर बेरोजगारों को वायुसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था…..इसके बाद उसको मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया….उसने पूछताछ में बताया है….कि अब तक लगभग 5से 6 लोगों से लाखों रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुका है….उसके पिता देशराज दिल्ली में एक स्टेबलाइजर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे….परिवार दिल्ली के उत्तमनगर में रहता था।

 

बाइट—लखन,एडीसीपी पूर्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *