समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी 84वाँ का जन्म दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

 

कानपुर नगर बुधबार समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का जन्म दिन 1 नवीन मार्केट कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मुनीन्द्र शुक्ला पूर्व विधायक

 

ने नेता जी की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेता जी ने 1932

 

में समाजवादी पार्टी की स्थापना करने के बाद बसपा के साथ 1993 में उत्तर

 

प्रदेश के मुख्यमत्री बनने के बाद प्रदेश के सर्वहारा वर्ग के लिए विसरत कार्य करते रहे देश के संविधान की रक्षा के लिए उन्हे अपनी कुर्सी का त्याग भी करना पड़ा । देश के रक्षा मंत्री के रूप में शहीद हुए सैनिकों का शव सम्मान के साथ उनके परिजनो तक पहुँचाना यह नेताजी की सोच थी।

 

पूर्व सासंद श्री राजाराम पाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने समाज वाद के पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया जी के विचारों को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहे जिसे अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पूरा कर रहे हैं। पूर्व विधायक श्री सतीश निगम ने कहा कि नेता जी ने सदैव अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते थे।.

कार्यक्रम के अन्त में मिष्ठान का वितरण भी किया गया और नेताजी के सपनो का भारत बनाने के लिए साम्प्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवान देने का संकल्प भी लिया गया। सभा का संचालन महासचिव जीतेन्द्र कटियार ने किया।

सभा में मुख्य रूप से साहिर हुसैन जाफरी, मगन सिंह भदौरिया, योगेन्द्र कुशवाहा, परमेश्वर, दयाल कनौजिया पूर्व ब्लाक प्रमुख साधू यादव, चन्दी पासी, सोमेन्द्र शर्मा, सुरेश गुप्ता, अनिल सोनकर, नसीम रजा, अर्चना रावल, जीतेन्द्र यादव, अशोक यादव, रजजन पासी के के कुशवाह, मो असलम, हरि शंकर सोनकर,सुनीलसिंह, मो० इमरान अंसारी ,सुनीत ,दीपक प्रजापति, उमेश तिवारी आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *