कानपुर

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी और बयानबाजी करने वाले कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वाइस चेयरमैन डॉ रोहित सक्सेना की तरफ से दाखिल की गई याचिका में बताया गया है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे है.

परिवाद दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि विपक्षी नेता अपनी हदो को लांघकर जनमत का अपमान कर रहे है. भारत की जनता द्वारा चुने गए मुखिया के खिलाफ वो अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है. ऐसे नेताओं के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है. उन्होंने कहा की इन नेताओं के पास कोई नया मुद्दा नहीं है. इसलिए गलत प्रवृत्ति अपनाकर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।वही acmm ने वाद मंजूर कर 4 दिसंबर की सुनवाई की तारीख दी है।

बाईट – डॉ रोहित सक्सेना, वाइस चेयरमैन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

 

बाइट-रवि राणा (अधिवक्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *