10 महीने से न्याय के लिए भटक रही रेप पीड़िता, पुलिस की चौखट पर बार बार न्याय की गुहार लगती रेप पीड़िता को न्याय नही मिल पा रहा है ।
रेप पीड़िता के अनुसार रावतपुर निवासी अभयुक्त को मिली हुई है पुलिस की शरण ।
आपको बता दे कि रेप पीड़िता पिछले 10 माह से अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ अनवरत जंग लड़ रही है परंतु अभी भी उसको न्याय नही मिल पाया है । पीड़ित के अनुसार पुलिस अभियुक्तों से मिली हुई है जिस के चलते उसके मुकदमे में पुलिस एक बार अपनी फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है । अब न्याय की गुहार ले कर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है परंतु यहां भी पुलिस खेल करने से बाज़ नही आ रही है । पुलिस ने विवेचना उसी थाने को सौप दी जिस थानाक्षेत्र में अभयुक्त गण का निवास है । पीड़िता के अनुसार अभयुक्त मुकदमा वापस न लेने पर कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे चुके है । परंतु पुलिस आंख मूंद कर अभियुक्तों का साथ दे रही है । आपको बता दें कि पीड़िता के माता-पिता भी नही है वह अपना भरण पोषण की व्यवस्था स्वयं ही करती है । आज पीड़ित ने अपनी विवेचना को वापस से रावतपुर थाने से हटाकर कल्याणपुर थाने में स्थानांतरित किये जाने हेतु पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र दिया है ।
बाइट रेप पीड़ीत
