*कानपुर* स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी), आईआईटी कानपुर ने वर्ल्ड बिजनेस एंजेल्स इन्वेस्टमेंट फोरम (डब्ल्यूबीएएफ) डरबन, दक्षिण अफ़्रीका में वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में अपनी नवाचार क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ सहयोग किया। इस आयोजन में एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर में स्थापित पांच भारतीय स्टार्ट-अप की परिवर्तनकारी क्षमता देखी गई, जो वैश्विक मंच पर भारत की तकनीकी प्रगति को उजागर करती है।
भारत ने अपनी तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया और वित्तीय समावेशन नीतियों के साथ स्टार्टअप के लिए एक सहायक वातावरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिडबी के उप प्रबंध निदेशक श्री सुदत्त मंडल ने किया, प्रतिनिधिमंडल में भारत के उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख लोग; श्री एस.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, सिडबी; डॉ. निखिल अग्रवाल, एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर के सीईओ; और श्री अंकित सक्सेना, एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर में निवेश के सहायक उपाध्यक्ष शामिल थे ।
