कानपुर

सीपी कानपुर की मुहिम ला रही रंग

बिखरते हुए रिश्तों को बचाने का काम

संवाददाता-कानपुर कमिश्नरेट की ओर से टूटे और बिखरे हुए रिश्तों को जोड़ने की मुहिम लगातार रंग ला रही है इस बार गुजैनी थाना पुलिस ने पति और पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को खत्म कर टूटते हुए रिश्ते को बचाने का काम किया है जिसमे थाना प्रभारी गुजैनी विनय तिवारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की जरौली के बिहारीपुरावा की रहने वाले दंपत्ति पारिवारिक समस्या को लेकर थाने पहुंचे थे इस दौरान थाना प्रभारी और उनकी टीम की ओर से की गई कॉउंसलिंग ने दोनों के बीच चल रहे आपसी विवाद को सुलझाने का काम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *