कानपुर यूनिवर्सिटी में महामहिम राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की सद्प्रेरणा से शिक्षा विभाग, सीएसजेएमयू, आई क्यू ए सी एवं शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्त्ववधान में रिसर्च मेथोडॉलजी विषयक 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया।स्वागत भाषण में शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि गोरे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की ज्ञान मनुष्य का तृतीय नेत्र है,जिसका मध्यम शोध है,यही जीवन की गुणवत्ता एवं राष्ट्रीय विकास का मध्यम है।शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डॉ अनुराधा कालानी ने बताया की शोध की सीमा ही नवीन शोध को अवसर देती है,यही ज्ञान यात्रा है।आयोजन सचिव डॉ विमल सिंह ने प्रतिभागियों से विषय विशेषज्ञ, शोध मर्मज्ञ प्रोफेसर डी एन सनसनवाल का परिचय कराया।तत्पश्चात प्रोफेसर सनसनवाल ने कहा की हमारे देश में अपार स्तरीय शोध का मूल कारण कक्षाओं में अपसारी एवं अभिसारी चिंतन का अभाव है।हमे अपनी शिक्षा प्रणाली को शोध उन्मुखी बनाना होगा।इसका एकमात्र उपाय अभ्यास है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नैसर्गिक नही है,इस बात का खयाल हमे ज्ञान की वैधता के संबंध में रखना होगा।प्रोजेक्ट एवं कंसलटेंसी की अधिष्ठाता प्रोफेसर अंशु यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति2020 गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देतीहै तथा शोध समस्या एक सामाजिक समस्या है।प्रतिकुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने शोधकर्ताओं एवं शोध निर्देशकों का आव्हान किया की वैज्ञानिक शोध एवं सामाजिक विज्ञान शोध में ज्ञान संप्रेषण में को बढ़ावा दें जिससे नीति निर्माण में शोध निष्कर्षों का उपयोग हो सके।हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति प्रश्न से शुरू होती थी हमे ऐसा वातावरण बनाना होगा जिसमे प्रश्न की प्रतिष्ठा हो। आई क्यू ए सी के निदेशक प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की ये उत्कृष्ट कार्यशाला हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ रत्नार्तुः मिश्र एवं श्रीमती प्रिया तिवारी ने किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सह आयोजन सचिव डॉ गोपाल सिंह,कोषाध्यक्ष डॉ बद्री नारायण मिश्र, डॉ तनुजा भट्ट,सुश्री प्रियंका मौर्य, डॉ कुंवर कुलदीप सिंह चौहान सहित अनेक शिक्षक,शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *