पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा सनातन विरोधी हैं राहुल और अखिलेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजों से मिलेगा जवाब मिलेगा। दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने मिडिया के कई सवालों का जवाब देते हुए अपने आपको सनातन के मार्ग पर चलने वाला नेता बताया।
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से जैसे ही बात शुरू की वैसे ही सनातन के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को कथित नेता की संज्ञा दे डाली और अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश सनातन के खिलाफ बोलने के लिए अपने नेताओं को उकसाने का काम करते हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि उनका पीएम मोदी के खिलाफ दिया गया बयान सरासर सनातन धर्म का विरोध है।
राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को होने वाले आगाज के बाद उन लोगों का मुँह बंद जाएगा जो लोग यह कहते थे कि राम मंदिर था ही नहीं और न रामसेतु था। उनका इशारा कांग्रेस के राहुल गांधी की तरफ था।एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल वर्ल्ड कप की हार और मोदी का स्टेडियम पर मौजूद होना का जवाब देते हुए उनका कहना था कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनाव के नतीजे बता देंगे कि किसकी हार हुई या जीत।
सवालों के बीच जब कानपुर से लोकसभा प्रत्याशी किसको बनाया जाएगा इस सवाल पर उनका कहना था कि जो सनातन के मार्ग पर चलकर बढ़ाने का काम करेगा वही इस टिकट का हकदार माना जाएगा।
