कानपुर। बिल्हौर के पास हाइवे पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने प्रमिका के ऊपर चाकू और कुल्हाड़ी से कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने जीजा के साथ बाइक से घर जा रही थी। हाइवे पर पहले से घात लगाये बैठे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की है।पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी और चाकू बरामद कर लिया है। पूरी घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के सामने हाइवे के पास की बताई जा रही है। मौके पर सीपी, जेसीपी, dcp, एडीसीपी और एसीपी के साथ पुलिस के सभी आलाधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की फारेंसिक जांच की जा रही है। प्रेमी के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि घटना के बाद प्रेमिका का सिर धड़ से अलग हो गया। महिला अपने जीजा सनोज के साथ गगनपुरा हर गांव से धमनी नवादा गांव जा रही थी। पुलिस ने घायल जीजा को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *