कानपुर महानगर के थाना राजेपुर गांव के सामने हाइवे पर अपने जीजा के साथ बाइक पर जा रही युवती को सर फिरे आशिक ने कुल्हाड़ी से हमला कर नृशंस हत्या कर खुद जहर खा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एसीपी पश्चिम विजय धूल ने बताया की बिल्हौर थाना अंतर्गत गदनपुर गांव में रहने वाली युवती सन्नो अपने जीजा सनोज के साथ बाइक पर जा रही थी तभी प्रेमी सुरेश कारण पहले से घात लगाए हाइवे पर बैठा था तभी अचानक प्रेमी सुरेश करन ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और कई बार करने से युवती सन्नो की मौके पर ही मौत हो गई।साली पर प्रेमिका द्वारा जैसे ही हमला हुआ तो जीजा सनोज डर कर अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग निकला।घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज मौके से हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी और चाकू अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर आरोपी प्रेमी सुरेश करन जहरीला पदार्थ खा कर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिसको उपचार के लिए हैलेट अस्पताम में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस परिजनों की शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच में जुट गई।वही घटना से इलाके में अफरा तफरी की माहौल व्याप्त है।

बाइट विजय धूल एसीपी पश्चिम कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *