कानपुर में खुले आसमान से ओस अब बड़ी मात्रा में पड़ने लगी है। यही वजह है कि रात में तापमान सामान्य से रोजाना नीचे जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन में धूप की वजह से तापमान 26.8 रिकॉर्ड किया गया। इस बीच सुबह से लेकर देर रात तक प्रदूषण अधिकतम 180 एक्यूआई रहा।इसमें प्रदूषित कण पीएम 2.5 कणों की संख्या शामिल है, जो आसानी से सांस के जरिए शरीर के अंदर पहुंचकर फेफड़ों पर असर करता है। शहर को सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र ब्रह्मनगर के पास नेहरू नगर में स्थापित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के मॉनीटर में दर्ज किया गया। जबकि कल्याणपुर क्षेत्र में 148 एक्यूआई और किदवई नगर में सबसे कम 135 एक्यूआई प्रदूषण रहा।
सीपीसीबी के अनुसार प्रदूषण
50 एक्यूआई तक अच्छा
100 एक्यूआई तक संतोषजनक
101 से 200 एक्यूआई तक नुकसानदेय
201 से 300 एक्यूआई तक खराब
301 से 400 एक्यूूआई तक बहुत खराब
401 से ऊपर तक गंभीर
