*26 नवंबर को स्कूलों में मनाया जाएगा संविधान दिवस*
कानपुर ,हमारे देश में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस पर सरकारी कार्यालयों के अलावा इस दिन के महत्व को देखते हुए स्कूलों एवं कॉलेजों में भी इस दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, स्पीच, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, आदि का आयोजन किया जाता है और सभी को इस दिन के बारे में बताया जाता है। संविधान की गरिमा देखते हुए इस वर्ष यूजीसी यानी कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी उच्च विश्वविद्यालयों में संविधान दिवस मनाने को कहा है। यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को इस बारे में पत्र लिखकर अवगत भी करवाया गया है और कहा गया है कि वे इस दिन का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं…
