कानपुर: उत्तर प्रदेश में जनता के पैसे की किस कदर बर्बादी की जा रही है, इसका एक नजारा कानपुर में देखने को मिला. कानपुर के गुमटी नंबर पांच में दिवाली से पहले करोड़ों की लागत से सड़क बनाई गई थी. लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक नगर निगम की जेसीबी द्वारा सड़क की खुदाई शुरू कर दी गई. खुदाई कर रहे लोगों से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने दलील दी की मेन होल का ढक्कन ढूंढने के लिए सड़क खोदी जा रही है. इससे यह साबित होता है की नगर निगम के पास पर्याप्त साधन नही है. जिससे जनता की समस्या का समाधान किया जा सके. आपको यह बता दे की जनता जो टैक्स भरती है, उस पैसे से शहर का विकास कार्य किया जाता है. लेकिन किस कदर पैसे की बर्बादी हो रही है, यह तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *