युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मानसिक रूप से बीमार चल रही थी युवती
Bilhaur — चौबेपुर में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक युवती ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा युवती को फांसी से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव निवासी आरिफ मोहम्मद पुत्र शहजाद अली की 22 वर्षीय बहन रवैया ने सोमवार शाम घर के अंदर कमरे में छत में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। अचानक कमरे में पहुंचे भाई की बहन को फांसी पर लटका देखकर चीख निकल गई। कुछ ही देर में सभी परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और आनंद आनन फानन में युवती को फांसी से नीचे उतारा। लेकिन तब तक अप की मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू की और विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई आरिफ के अनुसार उसकी बहन हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई लिखाई बंद कर चुकी थी। वह लगभग दो वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। किसी रूह की छाया होने की आशंकाओं के चलते कई जगह उसकी झार फूंक भी कराई गई थी किन्तु कोई फायदा नहीं मिला। उसने किसी प्रेत आत्मा के साए के कारण अथवा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी संजय पांडे के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
