पुलिस की सक्रियता व देर रात गश्त करने के बावजूद ठंड आते ही बेखौफ चोर फिर से सक्रिय हो गए है।ऐसा ही एक मामला घाटमपुर कोतवाली के परास गांव में देखने को मिला,जहां देर रात चोर तीन घरों को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध लगाकर घुस गए।जहां बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत जेवरात पार कर घटना को अंजाम दिया वही दो घरों में चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे।मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां पुलिस मामले की जांचकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

वी ओ – जानकारी के मुताबिक बताते चले कि बीती देर रात बेखौफ चोर परास गांव के रहने वाले शिवन सिंह,शाहिद और जय सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर की दीवार की दीवार में सेंध लगाने के दौरान घर में घुस गए,जहां शाहिद व जय सिंह के घर में चोर चोरी करने में असफल रहे,वही असफलता हाथ लगने के दौरान बेखौफ चोरों ने शिवन सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी दस हजार रुपए नकदी व जेवरात पार कर घटना को अंजाम दिया। सुबह मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित परिवार के पैरो तले जमीन खिसक गई।पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

बाइट – पीड़ित

बाइट – पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *