उत्तर प्रदेश के अपराध की बात की जाए तो न जाने कितने ऐसे क्राइम रिकॉर्ड होंगे जिसे न कभी आपने सुना होगा और न की कभी किसी ने अपने मन में सोचा होगा। कुछ ऐसा ही एक खुलासा किया गया है कानपुर में जहां पुलिस ने उन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिनकी वारदात में सिर्फ भैंस टारगेट बनी रहती थी। चोरों ने कई वारदातों को कबूला भी है।
महाराजपुर पुलिस ने जिन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उसमे एक बाँदा निवासी स्वयम्बर बाबू प्रजापति, दूसरा बांदा निवासी रोशन, तीसरा बांदा निवासी बिंदा और चौथा भी बांदा का जिसका नाम सुनील कुमार प्रजापति है। पुलिस के इस खुलासे के अनुसार उक्त चारों चोर एक पिकअप गाड़ी से भैंस चोरी करने के बाद बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। क्योंकि उक्त चोर अपने जिले के साथ साथ आस पास के जिलों में सक्रिय थे और रात होते ही किसान की भैंस चोरी करके उसे बेच देते थे।इस सफलता में महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, उप निरीक्षक अरुण कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल बच्चा लाल, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे हैं।
