कानपुर नगर के जाजमऊ गंगा पुल पर उस वक्त राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा गूंज पड़ा जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला लखनऊ से चलकर कानपुर देहात को जा रहा था। तभी गंगा पुल पर अपने शीर्ष नेता का बेसब्री से इंतजार कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखते ही राहुल गांधी अजय राय जिंदाबाद जोर शोर से लगाने शुरू कर दिए।पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश को देख अजय राय ने अपना काफिला रोकने को कहा और गाड़ी से उतरकर उनके अभिनन्दन को स्वीकार किया। जिसमें कि कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद अजय राय कानपुर देहात के लिए रवाना हो गए।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश की जिम्मेदारी अजय राय के कंधे पर सौंप रखी है। जिसके चलते वह पार्टी कार्यकर्ता के साथ साथ जनता को जागरूक करने की मेहनत में लगे हुए हैं। कुछ इसी शृंखला में अजय राय कानपुर में आयोजित पाल महासभा में बतौर मुख्य अतिथि हैं और जहां वह आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और जीत की हुंकार भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *