73 वर्षीय वृद्ध रामप्रताप सिंह ने आज कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए बताया कि वह थाना बिधनू कानपुर के निवासी है। 25 मार्च 2022 को विशाल वर्मा ने अपनी पत्नी को क्रेता बना कर जमीनों का बैनामा व इकरारनामा कराया, परन्तु अब तक कोई पैसा नहीं दिया। इसपर रामप्रताप ने एफआईआर दर्ज की तो विपक्षी ने एस सी /पी टी मुकदमा लगा दिया।

पुलिस भी उन्हीं लोगों का साथ दे रही है । जमीन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। यह जमीन उसकी जीवन भर की कमाई है यदि प्रसाशन द्वारा मदद न किया गया और न्याय न मिला तो वह जीवन लीला समाप्त करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *