कानपुर
अनियंत्रित पिकअप पलटने के दौरान पिकअप सवार आधा दर्जन घायल
एंकर – कानपुर के घाटमपुर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर चार घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायलों का उपचार जारी है।
वी ओ – घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अचानक पलट गई। हादसे में पिकअप सवार महिला,पुरुष व एक दस वर्षीय किशोर समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी कानपुर देहात के मनेथू गांव से धान काटकर धान लदी पिकअप में बैठकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। वही घटना के दौरान जब राहगीरों ने सड़क किनारे पिकअप पलटी पड़ी देखी, तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया ,जहां डाक्टरों ने चार गंभीर घायलों का प्राथमिक इलाज कर कानपुर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जहा सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घाटमपुर थाना के अतिरिक्त प्रभारी मो. खुर्शीद अहमद ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
