भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 3 दिसम्बर को लखनऊ में

 

कानपुर| विश्व दिव्यांग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांग सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय विधान सभा के सामने कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है|

यह जानकारी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिरदेश सिंह ने दी है | उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होना है| दिव्यांगजन सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश संगठन मंत्री, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री, विभाग प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं प्रदेश संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ उपस्थित होंगे और इस अवसर पर दिव्यांग संगठन एवं दिव्यांग व्यक्ति जो भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना चाहते हैं उन्हें उसी दिन सदस्यता भी दिलाई जाएगी| हिरदेश सिंह ने बताया कि कानपुर से सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगजन पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *