कानपुर

 

यातायात माह का समापन कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट द्धारा कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित किया।जहां पर बतौर मुख्य अतिथि कानपुर के एडीजी आलोक सिंह ने शिरकत की ।कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार ने उनका बुके देकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर यातायात सड़क सुरक्षा के संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। जिसमे केडीएमए स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा जागरूकता नाटक भी किया गया। इस दौरान यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अति उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एडीजी आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर से उनका बहुत लगाव है। वो कानपुर के एडीजी के साथ साथ अपने आपको कानपुर का नागरिक भी कहते हैं।उन्होंने कहा कि सड़क कोई मनोरंजन की जगह नहीं है।सड़के रील बनाने की भी जगह नहीं है युवा बच्चों को साथ साथ बडो़ को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

 

बाईट :- आलोक सिंह,एडीजी कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *