आज पनकी स्थित अंजनी पार्क का सुंदरीकरण का कार्य एवं बाउंड्री वाल, ओपन जिम का कार्य का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत ₹ 14 लाख रुपये है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अंजनी पार्क के बन जाने से वहां के रहने वाले वृद्ध, नवयुवक लोगों को पार्क में टहलने में आसानी होगी और वृद्ध लोग ओपन जिम का प्रयोग करके अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकेंगे। विधायक ने बताया कि विधानसभा अंतर्गत 12 पार्क जनहित में अभी ऐसे हैं जिसका सुंदरीकरण का कार्य का प्रस्ताव बनाया गया है जल्द ही उस पर भी काम शुरू कराया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद विनोद पाल मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, पवन सविता, परिहार मास्टर, नीरज आदि लोग मौजूद रहे।
2021-08-11
