कानपुर: पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया. पुलिस परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया. शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद पुलिस आयुक्त ने डायल 112, मैस और पुलिस बैरिक का निरीक्षण किया. जिसके बाद गार्ड रूम का निरीक्षण करने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. पुलिस परेड में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय व पुलिस उपायुक्त दक्षिण के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.।
2023-12-01
