मीडिया अपडेट
डीसीएम नंबर यूं,पी, 15 जीटी, 0296 जिसे चालक रंजीत कुमार पाल पुत्र श्री सीताराम निवासी ग्राम अलमऊं जगन्नाथपुर थाना गोपीगंज जिला संत रविदास नगर चला रहा था अचानक नींद लग जाने के कारण डीसीएम ग्राम दुबयाना क्रॉसिंग के पास बने कानपुर कन्नौज हाईवे पुल से नीचे गिर गई ।चालक की मौके पर मृत्यु हो गई है, प्रकरण में थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
