कानपुर

तालाब में उतराता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

कानपुर: बिल्हौर थाना क्षेत्र के बक्खू निवादा गांव में बने तालाब में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई. कुछ ही देर में ग्रामीणों का हुजूम तालाब के पास लग गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करनी चाही, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई. बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा चौकी के अंतर्गत आने वाले बक्खु निवादा गांव के ग्रामीण अपने काम जा रहे थे. उसी दौरान एक ग्रामीण की नजर तालाब में उतरते शव पर पड़ी. कुछ ही देर में पूरे गांव में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई. हत्या कर शव को तालाब में फेंक जाने की आशंका के चलते ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तब शव को पोस्टमार्टम भेज दिया.।
बाइट: विजय ढुल, पुलिस उपायुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *