दिनांक १/१२/२०२३

 

आज दिनांक 1 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए सेमिनार हाल परेड में दोपहर 1:00 बजे किया गया। इस पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए के इतिहास में पहली बार आयोजित होने वाली दिन/रात टेनिस बाल से होने वाली आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2023 के विषय पर किया गया।

इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, सचिव डॉ कुनाल सहाय, उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, क्रीडा सचिव डॉ पीयूष मिश्रा एवं डॉ संजय गुप्ता संयुक्त क्रीडा सचिव एवं ऑर्गनाइजिंग चेयरमेन ने संबोधित किया।

 

आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी ने आए हुए सभी पत्रकार बंधुओ का स्वागत किया और बताया कि आईएमए कानपुर द्वारा पहली बार आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2023 का आयोजन किया गया है। यह मैच दिन रात्रि के होगे। इस प्रीमियर लीग का उद्घाटन 2 दिसंबर 2023 को सांय 6:30 बजे हमारे मुख्य अतिथि श्री विशाख जी अय्यर, जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा किया जायेगा तथा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 3 दिसम्बर 2023 को हमारे मुख्य अतिथि श्री योगेश अग्रवाल सीएमडी रिमझिम इस्पात के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।

 

आईएमए कानपुर के सचिव डॉ कुनाल सहाय ने बताया कि यह टूर्नामेंट आईएमए के सदस्यों और परिवार जनों के हेतु आयोजित किया गया है। इस टूर्नामेंट में आईएमए कानपुर के सदस्य व उनके परिवार जन भाग लेगे। इन टीमों में पुरुष एवं महिला दोनो की ही भागीदारी होगी।

 

आईएमए कानपुर के क्रीडा सचिव डॉ पीयूष मिश्रा ने बताया कि ये टूर्नामेंट 2 और 3 दिसम्बर को कानपुर क्लब कैंट में खेले जाएंगे। इस लीग में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं जो आपस में लीग मैच खेलेगी और अंत में फाइनल खेलेगी।

 

टीम का नाम

टीम ऑनर्स

 

जी टी बी वॉरियर्स

डॉ दीपक श्रीवास्तव

 

साउथ लीजेंट्स

डॉ विशाल सिंह

 

फॉर्च्यून लायंस

डॉ मनीष वर्मा

 

रीजेंसी रॉयल्स

डॉ विनीत रस्तोगी

 

कनिष्क किंग्स

डॉ रवि गर्ग

 

प्रेसिडेंट इलेवन

डॉ नंदिनी रस्तोगी

 

 

आईएमए कानपुर के उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 30 वर्ष और उसके ऊपर के आयु के लोग ही भाग ले सकेंगे और यह मैच टेनिस बाल से ही खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *