अमृत महोत्सव एवं चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम-पुखरायां

पुखरायां । कस्बे के नगर पालिका वैंकट हाल में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव एवं चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया पहुचे ,जहां पर महात्मा गांधी सहित शहीदों के चित्र में फूल माला पहनाकर नमन किया गया वही पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सम्मान किया ।
कस्बे के नगर पालिका के वैंकट हाल में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव एवं चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया पहुचे , महात्मा गांधी , चन्द्रशेखर आजाद , भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस आदि के चित्र में फूल माला पहनाकर नमन किया , वही नगर पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार ने मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर शाल उड़ाकर स्वागत किया , इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों रणधीर सिंह , केदार सिह सचान , बीरेंद्र सचान , ब्रज भूषण सिह , राकेश बाबू , दलजीत सिंह , देवेंद्र सिंह , रामबाबू , धर्म सिह आदि लोगो को फूल माला पहनाकर सम्मान किया । वही मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया है , तब आजादी मिली हुई है , शहीदों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा , आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के प्रति सम्मान के भाव रखना चाहिए और उनके जीवन को समझना चाहिए । इस मौके पर प्रमोद गुप्ता , मनोज मिश्रा , जितेंद्र कुमार , नफीस अहमद , अनिसुल सभासद ,रवि मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *