राजस्थान में घरेलू गैस सिलेन्डर के दामों पर कानपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कर्मी दर्शाकर केवल चुनाव जीतने की कोशिश

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के मंहगाई से राहत दिलाने तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ-राजस्थान में घरेलू गैस सिलेन्डर के दाम करने पर कानपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भारती के प्रतिनिधित्व में राज्यपाल उ0प्र0 सरकार को जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि उ0प्र0 की गरीब जनता को मंहगाई से निजात दिलाने हेतु जिस प्रकार भारतीय जनता पर्टी चुनावी घोषण पत्र में घरेलू गैस सिलेन्डर के दामों में कर्मी दर्शाकर केवल चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है कि वह 450 रू0 में गैस सिलेन्डर देगी, जबकि उसी की सरकार उ0प्र0 में है तो यहां क्यों नही कम दाम में सिलेन्डर जनता को उपलब्ध कराती है। कहा कि यह भाजपा का चुनावी कदम है, एक तरफ दूसरे राज्यों में सिलेन्डर के दाम करने करने की बात की जा रही है तो जहां उनकी सरकार है वहीं पर सिलेंडर मंहगे दामों में दिया जा रहा है। ज्ञापन देने में नरेश त्रिपाठी, टिल्लू ठाकुर, हरीराम कटियार, मोहन लाल, रोशनी चौधरी, विनय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *