बन्दर के अचानक हमला करने से किशोरी छत से गिर कर घायल-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में बन्दर के अचानक हमला करने से किशोरी छत से गिर कर घायल हुई परिजनों के दुवारा घायल अवस्था मे किशोरी को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी धर्मेंद्र सिह ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी शिखा 16 वर्ष अपने घर के छत पर कपड़े डालने गईं थीं , तभी अचानक बन्दर ने हमला कर दिया जिससे किशोरी दहशत में छत से नीचे गिर कर घायल हो गई , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे किशोरी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *