कानपुर: फेसबुक पर फर्जी आई डी बनाकर सस्ता सोना देने का विज्ञापन करके भोले भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के सक्रिय दो सदस्यो को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने बीस लाख कीमत के नकली सोने के बिस्कुट बरामद किए है.
इस गिरोह के लोग इतने शातिर है की पहले यह व्यापारियों से संपर्क कर सोना बेचने की इच्छा जाहिर करते है. फिर अलग अलग नंबरों से व्हाट्स एप कालिंग कर सोना दिखाते है.
पहली बार खरीदने पर अच्छा और असली सोना देते थे. जिससे व्यापारी को इनपर पूरा विश्वास हो जाता था. कि अच्छा व सस्ता सोना मिल रहा है.
व्यापारी जब दूसरी बार दूसरी बार इनसे सोना खरीदना था तब यह असली की जगह नकली पीली धातु के बिस्कुट देते थे. जिनको बाद में चेक करने पर वह नकली होते थे. इन्होंने अब तक इस तरह की धोखाधडी भारत के गुजरात प्रान्त को छोड़कर अन्य विभिन्न प्रान्तों के व्यापारियों के साथ कर चुके है.।
बाइट: संतोष याद, पीड़ित
बाइट: सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम
