कानपुर

 

कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं पर हो रहे हैं जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने धरना दिया और हमला करने वाले दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की।

कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर बार पदाधिकारियों ने धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने बताया थाना जूही इलाके में अधिवक्ता राम नवल किशोर कुशवाहा पर 12 नवंबर को जान लेवा हमला हुआ था।जिसमे पीड़ीत अधिवक्ता ने दोषियों पर कार्यवाही के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।लेकिन जूही थाने की लापरवाही के चलते दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी जिसके विरोध में सभी अधिवक्ता और बार पदाधिकारी गेट पर धरने पर बैठ गए।अधिवक्ताओं के धरने पर बैठते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।आनन फानन में मौके पर पहुंचे एसीपी रंजित कुमार ने बताया अधिवक्ता पर हमले में जूही थानाध्यक्ष से बात हुई।जिसको संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्यवाही कर दोषियों की धर पकड़ की जाएगी।वही बार एसोसिएशन के महामंत्री आदित्य सिंह ने बताया की पुलिस ने दोषियों पर तीन दिन के अंदर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।जिस पर अधिवक्ताओं ने धरना खत्म कर दिया है।

अगर समय पर कार्यवाही नही हुई तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

बाइट रंजित कुमार एसीपी कोतवाली

 

बाइट आदित्य सिंह बार एसोसिएशन महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *