पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को इलाहाबाद बैक में 18 हजार 800 रुपये जमा करने गईं थीं वही पर दो युवकों ने टप्पेबाजी करके रुपये ले लिये मौका पाते ही फरार हो गए पुलिस को तहरीर दी गई है।
उधमपुर गांव की निवासिनी पिंकी पत्नी हर मोहन ने बताया कि बुधवार को इलाहाबाद बैक में 18 हजार 800 रूपये जमा करने के लिए आयी हुई थी , वही पर दो युवक महिला के पास आए दो कागज के गड्डी पकड़ते हुए बोले यह लो यह चोरी के दो लाख रुपये है अपने रुपये हमको देदो इतने म काम चल जाएगा , लालच में आकर महिला ने रूपये दे दिये उनकी कागज की दो गड्डी ले लिया , जब युवक दोनो वहा से चलेंगे , तब महिला ने अपने हाथ में देखा कागज की गड्डी निकली इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है ,पुलिस टप्पेबाजों की तलाश शुरू किय है ।
2021-08-11
