कानपुर

 

 

साढ़ थाना क्षेत्र के ईटारोरा गांव के मजरा शिरममनपुर गांव में बीती देर रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई,जब तेज धमाके के साथ अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के दौरान घर में अचानक आग लग गई,जहां आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।वही आग की लपटों से घर में रखी नकदी व ज्वेलरी समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।मामले की जानकारी होने के दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए इस घटना की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी।जहां मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू पाया।वही घटना के दौरान महिला व उसकी बेटी घर में फस गई,जिनको बचाने के चलते एक ग्रामीण मामूली झुलस गया।जिसको प्राथमिक इलाज के लिए ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।वही मौके पर पहुंची पुलिस व जिम्मेदार मामले की जांच में जुटे हुए है।

 

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि राजकुमार साढ़ थाना क्षेत्र के ईटारोरा गांव के मजरा शिरम्मनपुर के रहने वाले एक मजदूर है। राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जुकाम होने की वजह से उनकी पत्नी पूजा रात को रसोई घर में खाना बनाने के बाद भगौने में नमक और पानी गरम कर रही थी, जिसके बाद वह थोड़ा पानी लेने रसोई घर से बाहर आंगन में गई थी,इसी बीच तेज़ आवाज़ के साथ सिलेंडर अचानक फट गया,जहां सिलेंडर फटने के दौरान घर में आग लग गई। वही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।वही जब ग्रामीणों ने घर से आग की लपटे उठती हुई देखी, तो इस घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू पाया । वही आग की चपेट में आने से घर में रक्खे कपड़े, अनाज, सिलाई मशीन,नकदी,ज्वेलरी, जरूरी दस्तावेज समेत गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया।पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान उनका लाखो रुपए का नुकसान हो गया।

राजकुमार के अनुसार उन्होंने घरेलू उपयोग के लिए एचपी गैस एजेंसी से सिलेंडर का कनेक्शन ले रखा है। वह हर तीन महीने में सिलेंडर उठाते है, पर पहली बार बीच से सिलेंडर फटा है, राजकुमार ने बताया कि घर में लगी आग देखकर पड़ोसियों ने फोनकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही आग में फांसी मां पूजा और बेटी अनुष्का को बचाने में पड़ोस में रहने वाले सोमप्रकाश झुलस गए, जिन्होने अपना उपचार निजी क्लीनिक में कराया है।

 

Byte -पीड़ित

Byte – पीड़िता

Byte – पीड़िता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *