*समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के बाहर लगी बुजुर्गों की भीड़*
कानपुर नगर ब्रेकिंग , योगी सरकार द्वारा 60 साल से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना विगत कई वर्षों से प्रारंभ है परंतु आज सोमवार को विकास भवन कानपुर नगर के समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के बाहर दर्जनों बुजुर्गों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा की 6 महीने पहले आखिरी पेंशन आई थी उसके बाद अभी तक कोई पेंशन नहीं आई इस बारे में जब समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जानकारी की गई तो पता चला कि जिनके आधार बैंक से सीडिंग नहीं है उनकी पेंशन नहीं आई है और जिनके आधार बैंक से सीड हो चुके हैं उनकी पेंशन खाते में पहुंच चुकी है इस पूरे प्रकरण में आए हुए बुजुर्गों का कहना है कि उन्हें किसी तरह की कोई भी सूचना या जानकारी नहीं दी गई की क्या नई प्रक्रिया लागू हुई है इस तरह से कई बुजुर्ग भीषण ठंड में समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के बाहर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *