एल पी इंटर कॉलेज माल रोड में खेलकूद वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ ।
आज मंगलवार दिनांक 5/12/ 2023 को एलपी इंटर कॉलेज कानपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सम्बन्धी खेलकुदों का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया ।छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए प्रधानाचार्य ने भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । प्रधानाचार्य श्री श्याम बाबू पांडे ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर मौजूद पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकुद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार होता है जो कि उनके भविष्य के लिए अति आवश्यक है । इस प्रतियोगिता में जिले के शिक्षा विभाग अधिकारी श्री मुन्नीलाल व प्रशासनिक अधिकारों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुटके पदाधिकारी श्री हेमराज सिंह गॉड श्री राकेश तिवारी अनिल सचान एवं प्रधानाचार्य श्री बाबू श्याम बाबू पांडे भी मौजूद रहे ।
बाइट – श्याम बाबू पांडेय (प्रधानाचार्य)
DSO – श्री मुन्नीलाल
