डा अम्बेडकर समता मूलक समाज की कल्पना के रचनाकार थे पं रवीन्द्र शर्मा
संविधान रचयिता भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस बार एसोसिएशन हाल में दोनो अधिवक्ता संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया।
अम्बेडकर जी के परि निर्वाण दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम लायर्स एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के अध्यक्षगण पं रवीन्द्र शर्मा प्रमोद द्विवेदी महामंत्रीगण आदित्य सिंह शरद शुक्ला ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व मोमबत्तियां जला श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पं रवीन्द्र शर्मा अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने ने कहा कि समता मूलक समाज की कल्पना के रचनाकार थे डॉ भीमराव अंबेडकर। बाबा साहब ने कहा था यदि समाज को आगे ले जाना है तो हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा साथ ही यह भी कहा था कि अपने अधिकार प्राप्ति के लिए तब तक संघर्ष करो जब तक अधिकार प्राप्त ना हो जाए। उनके दिखाएं रास्ते पर चलकर हम अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर अधिवक्ता समाज को दिनोदिन उन्नत की ओर ले जाएंगे और अधिवक्ता गौरव को बढ़ाने का कार्य करेंगे।
प्रमोद द्विवेदी अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के वसूलो और सिद्धांतो पर चलकर हम समाज को दिनोदिन उन्नति की ओर ले जा सकते है। समाज की तरक्की के लिए हम उनके सिद्धांतो पर चलेंगे।
प्रमुख रूप से राम बहल विद्यार्थी अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन अशोक श्रीवास्तव सुनील भल्ला राकेश सिद्धार्थ जितेंद्र शुक्ला कमलेश गौतम अखिलेश कुमार अनिल बाबू चौधरी सर्वेश त्रिपाठी वीरेंद्र प्रजापति शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे।
