भीतरगांव में युवक ने फांसी लगा दी जान: दो साल पहले छूटी नौकरी आर्थिक तंगी से परेशान था युवक, रस्सी के सहारे लगाई फांसी मौत, पुलिस कर रही जांच
एंकर – साढ़ के कंठीपुर गांव में एक युवक ने देर रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की दो साल पहले नौकरी छूट गई थी, जिस दौरान युवक आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। सुबह परिजनो ने जब युवक को फांसी के फंदे पर लटकते देखा, तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वी ओ – जानकारी के मुताबिक बताते चले कि अनुज साढ़ थाना क्षेत्र के कंठीपुर गांव के रहने वाला युवक था,जो 108 एंबुलेंस में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते दो वर्ष पहले अनुज की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। अनुज ने कई बार नौकरी के लिए प्रयास भी किया,लेकिन उसे कही पर नौकरी नहीं मिली। जिसके चलते वह लगातर परेशान रहने लगा। जिसके बाद अनुज ने कानपुर में नौकरी ढूढनी शुरू की पर उसे कही पर नौकरी नहीं मिली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनुज ने देर रात घर के बाहर बनी दीवाल में निकली सरिया के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वही जब सुबह परिजनो ने युवक का शव फांसी पर लटकते देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची भीतरगाव चौकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। वही मामले में साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने जान दी है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
