महानगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी0ए-वी0
कॉलेज कानपुर के सभागार में आयोजित टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना से प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर किया गया।
इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, स्नातक विधायक मा0 अरुण पाठक जी एवं
विशिष्ट अतिथि, श्री नीलाब्जा चौधरी जेसीपी क्राइम कानपुर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के
संरक्षक, इंजीनियर गौरवेन्द्र स्वरूप एवं सदस्य श्रीमती अनंता स्वरूप जी के साथ-साथ कर्मठ
प्राचार्य, प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति ने मंच को सुशोभित किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर सुनीत अवस्थी जी ने किया। इस अवसर पर आइक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर पुष्पेंद्र त्रिपाठी चीफ प्रॉक्टर रजत श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी डॉ0 आर0 बी0 तिवारी जी के साथ महाविद्यालय के अन्य विद्वान प्रोफेसर्स उपस्थित रहे।
