कानपुर, वैश्य महासंगठन कानपुर नगर कार्यकारिणी की बैठक माल रोड स्थित कार्यालय में आहूत हुई । बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति सुरेश गुप्ता ने करी । इस अवसर पर कानपुर नगर अध्यक्ष सत्य कुमार गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी के अन्य पदों का निर्धारण किया और साथ ही साथ संगठन के सदस्यों को उन पदों पर नियुक्त किया । अंतिम सूची इस प्रकार है : सभापति सुरेश गुप्ता , उपसभापति महेश गुप्ता , उपाध्यक्ष अमर शंकर गुप्ता , मुकुल साहू , मनु अग्रवाल , सचिव अंकुर गुप्ता , सलाहकार जय नारायण गुप्ता , सदस्य कार्यकारिणी राहुल गुप्ता , सुनील जैन , पवन गुप्ता , दीपक गुप्ता दीपू , एसपी गुप्ता और विशेष आमंत्रित सदस्य में सिद्धार्थ काशीवार , अरविंद गुप्ता , सुनील अग्रवाल , वाईएस गर्ग , रोशन गुप्ता , जोयेश किशोर अग्रवाल , एवं विराट गुप्ता को मनोनीत किया गया । विराट गुप्ता को नगर संगठन का प्रभार भी दिया गया है साथ ही सिद्धार्थ काशीवार को तत्कालिक व्यवस्था के लिए अंतरिम तौर पर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
इस अवसर पर नगर महासचिव अशोक गुप्ता पिंटू ने बताया कि शीघ्र बेहद विराट स्तर पर एक स्वास्थ्य शिविर लगने का प्रस्ताव है और वह नियमित मासिक बैठक में पारित करवाकर 20 तारीख से पहले आयोजित किया जाएगा । उसके साथ ही साथ नगर अध्यक्ष ने विशेष आमंत्रित सदस्य विराट गुप्ता को झंडा गीत रचयिता श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की जयंती कार्यक्रम के लिए संयोजक मनोनीत किया एवं कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी ।
