भारतीय दलित पैंथर के बैनर तले डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलेज डी यू से डॉक्टर लक्ष्मण यादव को निष्कासित किए जाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और डाक्टर लक्ष्मण यादव को बहाल किया जाने की मांग की। ज्ञापन दे रहे पैंथर धनीराम बौद्ध का कहना था कि प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव 14 वर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिस प्रकार से साक्षात्कार की आड़ में डॉ लक्ष्मण यादव जी को निष्कासित किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पैंथर धनीराव बौद्ध ने कहा कि देश के अंदर प्रतिभाओं का अनादर किया जा रहा है और कम पढ़े लिखे या जूनियर तबके के लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से आज देश के अंदर अशिक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है हर तरफ केवल पैसे व ताकत का बोलबाला है। श्री पैंथर ने कहा कि अगर शासन ने लक्ष्मण यादव का निष्कासन वापस नहीं किया तो सभी अंबेडकरवादी और दलित पैंथर के लोग सड़कों का उतरकर जन आंदोलन करने को बाध्य देंगे।
बाइट धनीराम पैंथर भारतीय दलित पैंथर अध्यक्ष
